Site icon AB News24.in

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई… 100 से ज्यादा लोग हिरासत में

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। Delhi CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कनॉट प्लेस स्थित इंदिरा चौक पर जुटे लोगों से पूछताछ की और प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू कर दिया। अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में अधिक भीड़ होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद नाराज छात्रों ने पुलिस वाहन पर हाथ मारना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में बिना पहचान पत्र के पहुंचे लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।

Exit mobile version