नई दिल्ली, 22 अगस्त। Delhi News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुई इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और दूरस्थ व आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी केंद्रीय मंत्री नड्डा को दी। दोनों नेताओं ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया।
स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत करने पर जोर
बैठक में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य अधोसंरचना को और मजबूत बनाने, अस्पतालों व चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने तथा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत करने पर चर्चा की।
खासकर आदिवासी और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

