Site icon AB News24.in

Delhi News: CM विष्णुदेव साय ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीस

CM विष्णुदेव साय

नई दिल्ली, 1 अगस्त। Delhi News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और संगठनात्मक समन्वय सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी विचार-विमर्श किया।

Exit mobile version