रायपुर, 12 अक्टूबर। Delhi Protest: दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA गठबंधन प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक शामिल होंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में भी विपक्षी दल अपनी आवाज उठाएंगे।
प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। इनके साथ राज्य के 35 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
SIR के विरोध में भी उठेगी आवाज
इस प्रदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। INDIA गठबंधन के तहत विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। प्रदर्शन में विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की भी जानकारी है।

