Site icon AB News24.in

Delhi Protest: दिल्ली में प्रदर्शन से रेल यातायात प्रभावित… 5 हजार यात्रियों की छूटी ट्रेन

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर। Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर अब रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले रास्तों पर पाबंदियों के कारण 5,000 से ज्यादा यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी ट्रेन छूट गई।

वहीं, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया गया है। इससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और रेलवे की ओर से जारी ताजा अपडेट जरूर जांच लें।

विपक्षी दलों के प्रदर्शन से भी बढ़ी राजनीतिक हलचल

दिल्ली में सुरक्षा और रेल यातायात से जुड़ी परेशानियों के बीच विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसद बैठकें और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

7 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था, जिन्हें करीब दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

इसके बाद 8 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को कनॉट प्लेस में दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया था। अब 10 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम और विपक्ष की आगे की रणनीति पर नजर बनी हुई है।

यात्रियों को ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह

दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों और राजनीतिक गतिविधियों के बीच रेल यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन के समय, रद्द होने की स्थिति और संभावित बदलावों की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांचना जरूरी है।

Exit mobile version