Delhi Riots 2020: राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Delhi Riots 2020: राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली, 05 अक्टूबर। Delhi Riots 2020: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने और स्वतंत्र SIT जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। कोर्ट ने कथित पुलिस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग भी स्वीकार नहीं की।

इन याचिकाओं में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। याचिकाओं में 2020 के दिल्ली दंगों और 2019 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग भी शामिल थी।

जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस मनोज जैन की पीठ ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए फैसला सुनाया। कोर्ट के विस्तृत फैसले की प्रति अभी उपलब्ध नहीं हुई है।

National