Site icon AB News24.in

Dhanteras Shopping: धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी…12 हजार करोड़ का व्यापार

रायपुर, 07 नवम्बर। Dhanteras Shopping: धनतेरस के मौके पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जमकर रौनक देखने को मिली। महंगाई के बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह रहा। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक, इस बार प्रदेशभर में करीब 12 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि अकेले राजधानी रायपुर में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की खरीदारी होने का अनुमान है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों और शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

सोना-चांदी और वाहनों की रही सबसे ज्यादा मांग

इस धनतेरस पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और वाहनों की खरीदारी में खास रुचि दिखाई। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद रायपुर के सदर बाजार, गोलबाजार और मालवीय रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम में खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कंप्यूटर, बर्तन, कपड़े, रेडीमेड, फर्नीचर और घर की सजावट के सामान की भी जमकर बिक्री हुई। ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, ड्राई फ्रूट्स, किराना, खाद्य तेल, फुटवियर और कॉस्मेटिक्स के कारोबार में भी तेजी रही।

देर रात तक बाजारों में रही चहल-पहल

त्योहार की खरीदारी के चलते राजधानी के प्रमुख बाजार देर रात तक गुलजार रहे। गिफ्ट और पैकेजिंग के कारोबार में भी अच्छी ग्राहकी देखने को मिली। व्यापारियों के मुताबिक, महंगाई के बावजूद लोगों ने त्योहार की खरीदारी में उत्साह दिखाया और बाजारों में पूरे दिन रौनक बनी रही।

Exit mobile version