Dirty Movement : सरगुजा में शिक्षक की डर्टी करतूत…! जंगल में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए…VIDEO वायरल होते ही विभाग ने लिया एक्शन
abnews
Dirty Movement
सरगुजा, 23 अप्रैल। Dirty Movement : सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक शिक्षक और छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल को स्थानीय युवकों ने एक छात्रा के साथ जंगल किनारे खड़ी कार में संदिग्ध स्थिति में देखा। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा मामला
वायरल वीडियो में कुछ युवक दोनों से सवाल करते नजर आते हैं, जबकि छात्रा वीडियो बनाने का विरोध करती दिखती है। वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने मामला दबाने की कोशिश की।
शिक्षा विभाग की कार्रवाई
मामले पर आपत्ति जताए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने संबंधित शिक्षक को स्कूल से हटाते हुए उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। इसमें बीईओ बतौली सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल की देर रात कुछ स्थानीय युवकों को जंगल किनारे एक कार खड़ी दिखी। संदेह होने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां शिक्षक और छात्रा मौजूद थे। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया।