Site icon AB News24.in

Divya Mittal PoliticsIAS: छोड़ी… अब राजनीति में कदम रखेंगी दिव्या मित्तल

लखनऊ, 29 सितंबर। Divya Mittal PoliticsIAS: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है। करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद अब वह राजनीति में उतरने जा रही हैं। उन्होंने साफ किया है कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगी, बल्कि स्वतंत्र रूप से लोगों के मुद्दों को उठाएंगी और उनकी आवाज बनेंगी।

दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए यहीं से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने की बात कही है।

लोगों के मुद्दों पर करेंगी काम

दिव्या मित्तल ने बताया कि IAS से इस्तीफा देने के बाद लगातार उनसे सवाल पूछे जा रहे थे कि वह आगे क्या करेंगी, किसके साथ जुड़ेंगी और कहां से शुरुआत करेंगी। अब उन्होंने इन सवालों का जवाब देते हुए अपनी आगे की योजना स्पष्ट कर दी है।

उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल का हिस्सा बनने के बजाय स्वतंत्र रूप से काम करेंगी। उनका फोकस लोगों की समस्याओं और उनके मुद्दों को सामने लाने पर रहेगा।

2013 बैच की IAS अधिकारी रही हैं दिव्या मित्तल

दिव्या मित्तल 2013 बैच की IAS अधिकारी रही हैं और उत्तर प्रदेश कैडर में सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को इस्तीफे की घोषणा की थी। उनका इस्तीफा 15 सितंबर 2026 से प्रभावी हुआ।

अब प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल ने राजनीति में स्वतंत्र रूप से काम करने का फैसला लिया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में उनकी भूमिका और उनके काम करने के तरीके पर नजर रहेगी।

Exit mobile version