Double Murder : रायपुर में सनसनी…! पिता ने पत्नी और बेटी की हत्या…आरोपी गिरफ्तार
abnews
Double Murder
रायपुर, 01 अप्रैल। Double Murder : राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने घर में ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
इस डबल मर्डर की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।