Site icon AB News24.in

Drunk Driving Accident News: रायपुर में नशे में धुत युवकों की कार ने परिवार की गाड़ी को मारी टक्कर… बुजुर्ग की मौत

रायपुर, 31 अक्टूबर। Drunk Driving Accident News: राजधानी रायपुर में नशे में गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात को तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सामने से आ रही बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बलेनो चला रहे 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र सिंह भसीन अपने परिवार के साथ नया रायपुर में आयोजित भतीजी की शादी में शामिल होकर श्याम नगर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान अग्रसेन धाम चौक पर उनकी कार सामने से आ रही स्कोडा कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद स्कोडा सवार युवक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कोडा कार में चार युवक सवार थे और वे कथित तौर पर नशे की हालत में थे। हादसे में उन्हें भी चोटें आईं, लेकिन वे क्षतिग्रस्त कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कोडा कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Exit mobile version