Durg Sarpanch Suspended: सरपंच पर SDM की बड़ी कार्रवाई… तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Durg Sarpanch Suspended: सरपंच पर SDM की बड़ी कार्रवाई… तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

दुर्ग, 23 अक्टूबर। Durg Sarpanch Suspended: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र की अचानकपुर ग्राम पंचायत के सरपंच देवानंद साहू को निलंबित कर दिया गया है। सरपंच के न्यायिक अभिरक्षा में रहने और उनकी अनुपस्थिति के कारण पंचायत के प्रशासनिक एवं विकास कार्य प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए एसडीएम नीरनिधि नंदेहा ने तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की है।

पंचों और जनपद पंचायत की शिकायत पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, गांव के पंचों और जनपद पंचायत की ओर से सरपंच की अनुपस्थिति के कारण पंचायत के कामकाज में आ रही बाधाओं को लेकर शिकायत की गई थी। जनपद पंचायत ने भी पत्र के माध्यम से सरपंच के न्यायिक अभिरक्षा में रहने और उनके अनुपस्थित होने से प्रशासनिक एवं विकास कार्य प्रभावित होने की जानकारी दी थी।

पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई की गई है। सरपंच को आरोपों के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।

राज्य खबर