ED Officers FIR: 5 करोड़ की डिमांड… 2.25 करोड़ का खेल, ED के दो अधिकारियों पर FIR

ED Officers FIR: 5 करोड़ की डिमांड… 2.25 करोड़ का खेल, ED के दो अधिकारियों पर FIR

मुंबई, 21 सितम्बर। ED Officers FIR: मुंबई में जयपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में तैनात दो अधिकारियों के खिलाफ एक कारोबारी से 2.25 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

FIR के मुताबिक, सहायक निदेशक मोहित गर्ग और प्रवर्तन अधिकारी देवेंद्र कुमार गुप्ता 20 जुलाई को मुंबई के मलाड स्थित कारोबारी के कार्यालय पहुंचे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने कारोबारी पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगाया और कार्रवाई का डर दिखाया।

शिकायत के अनुसार, कारोबारी से कथित तौर पर पहले 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। बाद में 2.25 करोड़ रुपये में मामला निपटाने की बात कही गई। कारोबारी ने दावा किया कि यह रकम दो किस्तों में दी गई। बाद में कुछ दस्तावेजों को लेकर उसे कथित गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और साजिश से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपों की जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

National