Site icon AB News24.in

Education: CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर… 12-13 सितंबर को होगा फ्री मॉक इंटरव्यू

रायपुर, 09 सितम्बर। Education: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन रायपुर की ओर से ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

यह मॉक इंटरव्यू 12 और 13 सितंबर 2026 को फुंडहर स्थित नेतृत्व साधना केंद्र में होगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को असली इंटरव्यू का अनुभव देना और अंतिम चरण की तैयारी में उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।

इंटरव्यू की तैयारी के साथ मिलेगा फीडबैक

मॉक इंटरव्यू में अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों के सामने इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा। उन्हें संभावित सवालों के जवाब देने, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और संवाद कौशल से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का आकलन भी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनकी कमियों और सुधार के लिए जरूरी सुझाव और फीडबैक दिया जाएगा।

11 सितंबर तक कराना होगा पंजीयन

मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित Google Sheet में अपनी जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं।

आयोजन या पंजीयन से जुड़ी जानकारी के लिए रोजगार अधिकारी केदार पटेल (9425502970) और चंद्रेश (7389931878) से संपर्क किया जा सकता है।

युवाओं की तैयारी के लिए नई पहल

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के लिए कई पहल की जा रही हैं। ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ भी इसी का हिस्सा है, जिसके जरिए CGPSC अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की व्यावहारिक तैयारी का मौका मिलेगा।

Exit mobile version