Site icon AB News24.in

Encounter Update: जमुई बदसलूकी कांड में बड़ा एक्शन… दो आरोपियों का एनकाउंटर

जमुई, 22 सितंबर। Encounter Update: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है|पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी नंदन यादव को घटना स्थल पर ले जाने के दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मामला 19 सितंबर को सामने आए एक वायरल वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पुलिस वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। घटना को लेकर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भी सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Exit mobile version