Site icon AB News24.in

Factory Fire News: मुरादाबाद की फैक्टरी में भीषण आग

मुरादाबाद, 14 सितम्बर। Factory Fire News: कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी में सोमवार को अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्टरी के चारों ओर ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से निकलने वाला धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

फैक्टरी में लैंप बनाए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक फैक्टरी में आग लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आग की लपटें उठने के साथ ही आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए जिले के अलग-अलग स्थानों से दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गईं।

फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।

Exit mobile version