Site icon AB News24.in

Flyover Project : रायपुर में ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार…4 नए फ्लाईओवर निर्माण को 360 करोड़ से अधिक की मंजूरी

Flyover Project: Traffic in Raipur Set to Gain Momentum... Approval Granted for Over ₹360 Crore for the Construction of 4 New Flyovers.

Flyover Project

रायपुर, 05 अप्रैल। Flyover Project : राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इस वर्ष चार नए फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

जी.ई. रोड पर बनेगा प्रमुख फ्लाईओवर

लोक निर्माण विभाग ने जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा स्थित नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपए मंजूर किए हैं। यह शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां ट्रैफिक दबाव को कम करने में यह परियोजना अहम होगी।

रिंग रोड और वीआईपी रोड पर भी ओवरपास

इन निर्माण कार्यों से प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या में कमी आएगी।

अटल पथ पर बनेगा ग्रेड सेपरेटर

अटल पथ एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह प्रोजेक्ट यातायात को और अधिक व्यवस्थित करने में मदद करेगा।

ट्रैफिक होगा तेज और सुरक्षित

इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और आवाजाही तेज, सुरक्षित और सुगम होगी। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। फ्लाईओवर और सड़कों के चौड़ीकरण जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Exit mobile version