Site icon AB News24.in

Forest Worker Death : बिग ब्रेकिंग…वनकर्मी की हृदयाघात से मौत…! सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी

Forest Worker Death: Breaking News... Forest Worker Dies of Heart Attack! Health Deteriorates Suddenly in the Morning.

Forest Worker Death

राजनांदगांव, 14 अप्रैल। Forest Worker Death : वन विभाग के एक कर्मचारी लालदेव तारम की मंगलवार सुबह हृदयघात से मौत हो गई। स्थानीय वन विभाग के मुख्य डिवीजन में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत तारम मूलत: मोहला-मानपुर जिले के देवालगुड़ा के रहने वाले थे।

वह विभाग में एक अच्छे कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी बोलचाल और कार्यशैली की कार्यालय में प्रशंसा होती थी। वे करीब 50 वर्ष के थे। परिवार में पत्नी और दो बेटी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय फरहद चौक में स्थित निवास में आज सुबह लालदेव तारम की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें सीधे चिखली स्थित संजीवनी हास्पिटल में पहुंचाया गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हृदयघात का हवाला देकर चिकित्सकों ने उनकी निधन की पुष्टि की।

इस बीच विभाग के कर्मचारियों को उनकी मृत्यु की जानकारी मिली। सभी कर्मचारी उनके निवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उनकी पार्थिव काया को पैतृक ग्राम देवालगुड़ा ले जाया गया है। संभवत: कल उनका अंतिम संस्कार होगा।

Exit mobile version