Site icon AB News24.in

Fraud Case: मोबाइल हैक कर 3.94 लाख उड़ाने वाले साइबर ठग गिरफ्तार… झारखंड से पकड़े गए 2 आरोपी

राजधानी रायपुर में मोबाइल हैक कर बैंक खातों से लाखों रुपए उड़ाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना

मोबाइल हैक

रायपुर, 16 जुलाई। Fraud Case: राजधानी रायपुर में मोबाइल हैक कर बैंक खातों से लाखों रुपए उड़ाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के बोकारो से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार सिंह (26) और महेश प्रसाद सिंह (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, एक चेकबुक और 2 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, डीडी नगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु दत्त बघेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर कुछ संदिग्ध मैसेज आए थे। मैसेज खोलने के बाद उनके मोबाइल की जानकारी साइबर ठगों तक पहुंच गई और यूको बैंक व एक्सिस बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन शुरू हो गए।

8 से 10 नवंबर के बीच अलग-अलग किश्तों में उनके खातों से कुल 3.94 लाख रुपए निकाल लिए गए। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने फर्जी मैसेज और लिंक भेजकर मोबाइल हैक किया था और फिर बैंक खातों तक पहुंच बनाकर रकम ट्रांसफर कर ली।

तकनीकी जांच, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन झारखंड के बोकारो में ट्रेस की, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version