Site icon AB News24.in

Fraud Case: दोगुना मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड जीएम से 49 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में दोगुना

दोगुना मुनाफे का झांसा

भिलाई, 31 जुलाई। Fraud Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर शातिर ठगों ने दुर्गापुर स्टील प्लांट के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (जीएम) से करीब 49 लाख रुपये की ठगी कर ली।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने पीड़ित को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में उन्हें अधिक रिटर्न का भरोसा दिलाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि और मुनाफा वापस निकालने का प्रयास किया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

मामले की शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की विशेष साइबर टीम लेन-देन से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन निवेश के नाम पर मिलने वाले लुभावने प्रस्तावों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म पर धनराशि निवेश करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करने की अपील की है।

Exit mobile version