Site icon AB News24.in

Fruit Shop Fire Incident: आग की चपेट में आया फल दुकान का ठेला… सामान जलकर खाक

सक्ती, 28 अक्टूबर। Fruit Shop Fire Incident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा में बुधवार तड़के आगजनी की घटना में फल दुकान का ठेला जलकर खाक हो गया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित दुकान में आग लगने से डीप फ्रीजर, फल, कुरकुरे, सिगरेट के पाउच, पंखा समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार के मुताबिक, इस घटना में करीब 1 से 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

रात 3 से 4 बजे के बीच लगी आग

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने दुकान के ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक दुकानदार को घटना की जानकारी मिली, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

आसपास के ठेले भी आए आग की चपेट में

आग की लपटें आसपास के ठेलों तक पहुंचने लगी थीं। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान

इस आगजनी में दुकान का ठेला और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार के अनुसार, नुकसान करीब 1 से 2 लाख रुपये तक हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version