Site icon AB News24.in

Gambling Case: रायपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का एक्शन… 14 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, अक्टूबर। Gambling Case: राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दीपक कॉलोनी में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹72,300 नकद और जुए में इस्तेमाल की जा रही 52 ताश की पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

बंटी किराना स्टोर के पास चल रहा था जुआ

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 14 लोगों को पकड़ लिया।

मौके से ₹72,300 नकद बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹72,300 नकद और 52 ताश की पत्तियां बरामद कीं। मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए 14 आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. करण जुमनानी (28), निवासी मारुति रेसिडेंसी, अमलीडीह।

  2. योगेश साहू (27), निवासी मौलीपारा, तेलीबांधा।

  3. उत्तम हरिपाल (32), निवासी विजय नगर, अवंति विहार।

  4. लक्ष्मीकांत वर्मा (33), निवासी ग्राम चंदखुरी, मंदिर हसौद।

  5. सुनील टंडन (30), निवासी ग्राम पिरदा, विधानसभा।

  6. विकास महानंद (40), निवासी कटोरा तालाब, सिविल लाइन।

  7. धनेश्वर साहू (33), निवासी रावाभाठा, नीम चौक।

  8. मुकेश नरवानी (40), निवासी जनता कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर।

  9. सौरभ जुमनानी (32), निवासी भोईपारा, आजाद चौक।

  10. कमल रूपरेला (42), निवासी गोल्डन टावर, अमलीडीह।

  11. हरीश बेलानी उर्फ गोलू (37), निवासी सुंदर नगर, महादेव घाट रोड।

  12. रूपेश वर्मा (27), निवासी पंडरी भट्ठा, धरसींवा।

  13. पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू (29), निवासी दीपक कॉलोनी।

  14. संकेत टांडी (29), निवासी काशीराम नगर, तेलीबांधा।

जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस ने बताया कि राजधानी में जुआ-सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है, जहां रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की शिकायतें मिलती हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version