Site icon AB News24.in

Ganesh Jhanki: गणेश झांकियों पर बारिश का असर… रायपुर और राजनांदगांव में बदली तारीख

रायपुर, 26 सितंबर। Ganesh Jhanki: गणेश विसर्जन के बीच झांकियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के चलते रायपुर और राजनांदगांव में गणेश झांकियों की तारीख में बदलाव किया गया है।

रायपुर में ऐतिहासिक गणेश झांकियां पहले 27 सितंबर को निकलनी थीं, लेकिन बारिश को देखते हुए अब यह आयोजन 28 सितंबर, सोमवार को होगा। वहीं राजनांदगांव में झांकी यात्रा आज 26 सितंबर, शनिवार को निकाली जाएगी। तारीख में बदलाव का फैसला जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजन समितियों के बीच हुई चर्चा के बाद लिया गया है।

रायपुर में झांकियों को लेकर पुलिस और आयोजन समितियों की बैठक पहले ही हो चुकी थी। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, झांकियों के रूट, ट्रैफिक, डीजे और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से जुड़े इंतजामों पर चर्चा की गई थी। अब लगातार बारिश के कारण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है।

इधर, राजधानी के कई इलाकों में बारिश के बीच गणपति विसर्जन का सिलसिला जारी है।

Exit mobile version