Government Land : रायपुर में जमीन घोटाला…! तालाब-चारागाह पर कब्जा कर बनाई कॉलोनी…SDM ने दिए बेदखली के आदेश
abnews
Government Land
रायपुर, 24 मार्च। Government Land : राजधानी रायपुर के गिरौद गांव में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग और बिक्री किए जाने का खुलासा जांच में हुआ है।
जांच प्रतिवेदन के मुताबिक तालाब, चारागाह और निस्तारी भूमि पर मुरूम बिछाकर सड़क बनाई गई और बाउंड्रीवॉल खड़ी की गई है। इतना ही नहीं, इन शासकीय जमीनों को अवैध रूप से प्लॉट में तब्दील कर उनकी बिक्री किए जाने के भी प्रमाण मिले हैं।
इस मामले में बसंत अग्रवाल के साथ पूनम चौधरी और ओमप्रकाश सरवैया के नाम भी जांच रिपोर्ट में शामिल हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नंद कुमार चौबे ने तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।