Site icon AB News24.in

H1N1 Case: दुर्ग में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा… 17 मरीज मिले

दुर्ग, 2 सितम्बर। H1N1 Case: जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 1 सितंबर तक 4 नए मरीज मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 17 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल 9 मरीज एक्टिव हैं।

इनमें से 7 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 2 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी एक्टिव मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य है।

मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और उनकी भी निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सर्दी जैसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।

वहीं, खांसी-बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर इसे नजरअंदाज न करने और तुरंत चिकित्सकीय मदद लेने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version