Site icon AB News24.in

Hanuman Ansh: 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका… 100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

मुंबई, 06 सितम्बर। Hanuman Ansh: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई इस फिल्म ने रिलीज के 30 दिन पूरे होने तक करीब 100 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की शुरुआत हालांकि धीमी रही थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा मिला और तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 30वें दिन शनिवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही 30 दिनों में फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 99.38 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म को दर्शकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। वीकेंड पर कई सिनेमाघरों में इसके शो हाउसफुल चलने की जानकारी सामने आ रही है।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा है। फिल्म नीम करौली बाबा के शुरुआती जीवन और उनके आध्यात्मिक सफर पर आधारित बताई जा रही है। यह ‘Divine Detour: That Changed My Life’ किताब से प्रेरित ट्रिलॉजी का पहला भाग है।

फिल्म की सफलता पर निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि अगर कहानी और कंटेंट मजबूत हो, तो बजट सफलता की राह में बाधा नहीं बनता। फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने कम बजट में बेहतर कंटेंट के दम पर बड़ी सफलता हासिल करने की संभावनाओं को एक बार फिर दिखाया है।

Exit mobile version