Site icon AB News24.in

Hanuman Ansh Vs Toxic: कम बजट की ‘हनुमान अंश’ ने बड़े बजट की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

मुंबई, 02 सितम्बर। Hanuman Ansh Vs Toxic: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘हनुमान अंश’ और ‘टॉक्सिक’ की कमाई चर्चा में है। कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में बड़े बजट की ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 26वें दिन को 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के सातवें दिन 7.85 करोड़ रुपये कमाए। यानी मंगलवार की कमाई में ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ दिया।

‘हनुमान अंश’ ने 25वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 26वें दिन फिल्म की कमाई में करीब 54.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भारत में अब तक 54.13 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 63.82 करोड़ रुपये बताया गया है।

700 करोड़ के बजट वाली ‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट

वहीं, करीब 700 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘टॉक्सिक’ ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। भारत में फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली।

सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में ‘टॉक्सिक’ का नेट कलेक्शन 229.60 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 274.25 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 315 करोड़ रुपये बताया गया है।

‘टॉक्सिक’ 2 सितंबर को रिलीज के आठवें दिन में पहुंच गई है, जबकि ‘हनुमान अंश’ एक महीने के करीब पहुंचने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

Exit mobile version