Site icon AB News24.in

Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला… भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। Harmanpreet Kaur Resigns: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। करीब एक दशक तक टीम की कमान संभालने के बाद अब वह बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेलना जारी रखेंगी।

हरमनप्रीत ने 2016 में टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद 2022 में उन्हें वनडे की कप्तानी मिली और 2023 में वह तीनों फॉर्मेट की कप्तान बनीं।

उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2025 में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा 2026 एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।

BCCI की गुवाहाटी में हुई समीक्षा बैठक के बाद हरमनप्रीत के कप्तानी छोड़ने का फैसला सामने आया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कप्तान के तौर पर अपना कर्तव्य पूरा किया है और अब वह फिर से खेल के लिए खेलने को तैयार हैं।

हरमनप्रीत के कप्तानी छोड़ने के बाद अब भारतीय महिला टीम के अगले कप्तान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उपकप्तान स्मृति मंधाना का नाम संभावित दावेदार के तौर पर चर्चा में है।

Exit mobile version