बिलासपुर, 21 सितम्बर। Heavens Park Bilaspur: शहर के हैवन्स पार्क होटल में देर रात हंगामे का मामला सामने आया है। घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में एक युवती कार से वहां से रवाना हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि युवती होटल के पब-बार में गई थी। वहां बिल को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला होटल के बाहर तक पहुंच गया और हंगामा शुरू हो गया। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
हैवन्स पार्क होटल का नाम पहले भी विवादों को लेकर सामने आ चुका है। वर्ष 2023 में होटल के बाहर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में 13 आरोपियों को अदालत से सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा बार में हंगामे और देर रात संचालन को लेकर भी पहले कार्रवाई की खबरें सामने आई थीं।
ताजा घटना के बाद होटल की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


