IED Recovered : बीजापुर ब्रेकिंग…! माओवादी IED बरामद…डीआरजी और बीडीएस टीम की सफल कार्रवाई…यहां देखें Video
abnews
IED Recovered
बीजापुर, 29 जनवरी। IED Recovered : डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छसबल 9वीं वाहिनी और बीडीएस टीम बीजापुर ने मिलकर इलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान, माओवादियों द्वारा सड़क पर लगाया गया 2 आईईडी (20-30 किलोग्राम) बरामद किया गया।
सुरक्षा कार्रवाई और नष्ट करना
बीडीएस टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया। आईईडी को रोड के बीचों-बीच कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था। माओवादी बड़े वाहनों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।
डीआरजी और बीडीएस टीम ने सामूहिक और संगठित कार्रवाई करते हुए इलाके की निगरानी बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। यह कार्रवाई माओवादी गतिविधियों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की सतर्कता को दर्शाती है। क्षेत्र में लगातार सुरक्षा जांच और अभियान जारी रहेंगे।