Site icon AB News24.in

India Zimbabwe Series: रायपुर में पहली बार होंगे महिला T20 इंटरनेशनल सीरीज

रायपुर, 30 सितम्बर। India Zimbabwe Series: क्रिकेट प्रेमियों के लिए राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। शहर में पहली बार महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।

16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा। तीनों मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

टिकटों की जानकारी का इंतजार

सीरीज को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब क्रिकेट फैंस को टिकटों की कीमत और बुकिंग की जानकारी का इंतजार है। टिकट बिक्री, कीमत और ऑनलाइन बुकिंग से संबंधित विवरण अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की बात कही गई है।

रायपुर के बाद वडोदरा में होगी ODI सीरीज

रायपुर में T20I सीरीज के बाद भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के मुकाबले वडोदरा में आयोजित होंगे।

Exit mobile version