Site icon AB News24.in

Indian Womens Hockey Team: 44 साल बाद ASIAN GAMES में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। Indian Womens Hockey Team: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 साल बाद गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया।

मैच में भारत ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी, जिसे टीम ने मुकाबले के अंत तक बरकरार रखा। भारत की ओर से लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुआ।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 1982 के बाद पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। यह एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का कुल दूसरा गोल्ड है।

इस जीत का एक और बड़ा फायदा भारत को मिला। गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है।

भारतीय टीम की इस उपलब्धि के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए इनाम का भी ऐलान किया है। हर खिलाड़ी को 11 लाख रुपये और सपोर्टिंग स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5.5 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।

इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल 16 गोल्ड और 76 पदक हो गए हैं। पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर है।

Exit mobile version