रायपुर, 28 सितंबर। Indias Best Dancer: रायपुर के 19 वर्षीय डांसर रितेश पाल ने अपने शानदार डांस और मेहनत के दम पर India’s Best Dancer Season 5 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रितेश का यहां तक पहुंचने का सफर संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है।
रितेश सैलून में काम करते थे, लेकिन उन्होंने डांस का अभ्यास कभी नहीं छोड़ा। वह हफ्ते में 6 दिन डांस की प्रैक्टिस करते और एक दिन काम करते थे। उनकी इसी लगन और मेहनत ने उन्हें देश के बड़े डांस रियलिटी शो के मंच तक पहुंचाया और आखिरकार वह विजेता बन गए।
जीत के बाद रितेश ने अपनी सबसे बड़ी इच्छा भी बताई। वह पुरस्कार राशि से अपनी मां के लिए एक घर बनाना चाहते हैं। रितेश ने इस घर का नाम ‘हरि दर्शन’ रखने की इच्छा जताई है। उनके लिए यह जीत सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि अपनी मां के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

