Site icon AB News24.in

IndiGo Flight: रायपुर में लैंडिंग नहीं कर सकी इंडिगो की फ्लाइट… नागपुर डायवर्ट हुआ विमान

रायपुर, 14 अक्टूबर। IndiGo Flight: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 734 की रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान ने एयरपोर्ट पर 4 से 5 बार उतरने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई कांग्रेस नेता और अन्य यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में लैंडिंग की कोशिशों के बाद विमान को नागपुर भेजने का फैसला लिया गया। इस घटनाक्रम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लैंडिंग में परेशानी की वजह स्पष्ट नहीं

विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने के पीछे रनवे की स्थिति, खराब मौसम या एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से जुड़ी तकनीकी समस्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Exit mobile version