Site icon AB News24.in

Intern Doctors Protest: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल… बच्चों ने भी दिया समर्थन

जगदलपुर, 09 अगस्त। Intern Doctors Protest: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया जाए।

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में मिलने वाला स्टाइपेंड दूसरे राज्यों की तुलना में कम है। बढ़ती महंगाई के बीच कम स्टाइपेंड में रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इसी मांग को लेकर डॉक्टर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

बच्चों ने थामा डॉक्टरों का बैनर

हड़ताल के चौथे दिन प्रदर्शन स्थल से एक भावुक तस्वीर सामने आई। वहां से गुजर रहे दो बच्चों ने डॉक्टरों के हाथों में मौजूद मांगों से जुड़े बैनर-पोस्टर अपने हाथ में थाम लिए और डॉक्टरों के साथ नारे लगाने लगे।

स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित

इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का असर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। ओपीडी, इमरजेंसी और वार्डों में सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित होने की बात सामने आई है। हालांकि, वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज और जरूरी सेवाएं संभाली जा रही हैं।

इंटर्न डॉक्टरों ने साफ किया है कि जब तक सरकार स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Exit mobile version