Site icon AB News24.in

IPS Santosh Singh: IPS संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी… अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा

रायपुर, 09 अक्टूबर। IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत वे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

संतोष सिंह को पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक अनुभव है। वे छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, हैदराबाद में भी उन्होंने संवेदनशील औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों का अनुभव हासिल किया है।

दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करना और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी का अहम हिस्सा होगा।

Exit mobile version