Site icon AB News24.in

Islamabad Hospital Fire: पाकिस्तान के अस्पताल में बड़ा हादसा… नर्सरी में आग लगने से 15 नवजातों की मौत

रायपुर, 26 अगस्त। Islamabad Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। PIMS अस्पताल की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के समय नर्सरी में कुल 16 नवजात मौजूद थे, जिनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका।

AC कंप्रेसर में विस्फोट के बाद लगी आग

रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, नर्सरी के AC के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद आग लगी और देखते ही देखते पूरे वार्ड में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि, आग लगने की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक AC में कंप्रेसर ओवरहीट होना, रेफ्रिजरेंट लीकेज, खराब वायरिंग या शॉर्ट सर्किट जैसी तकनीकी वजहों की जांच की जा रही है।

जांच के लिए कमेटी गठित होगी

जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आएगी।

फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

PIMS इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रमुख अस्पतालों में शामिल है और यहां करीब 1,300 बेड की सुविधा है। नर्सरी में हुए इस हादसे के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था और नवजात बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Exit mobile version