Site icon AB News24.in

Jail Release: बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा… 14 साल से ज्यादा काटी सजा

बिलासपुर, 10 अक्टूबर। Jail Release: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया गया है। रिहा होने वालों में 20 पुरुष और एक महिला कैदी शामिल हैं। इन कैदियों ने करीब 14 साल या उससे अधिक समय जेल में बिताया है। जेल में अच्छे व्यवहार और अनुशासन को देखते हुए उनकी रिहाई का फैसला लिया गया।

20 पुरुष और एक महिला कैदी रिहा

केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ के जेल डीजी हिमांशु गुप्ता लगातार बिलासपुर केंद्रीय जेल का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कैदियों के मामलों, उनकी मानसिक स्थिति और जेल में उनके व्यवहार व आचरण पर ध्यान दिया।

जेल अधीक्षक के अनुसार, डीजी हिमांशु गुप्ता ने शासन के समक्ष ऐसे कैदियों की रिहाई की पहल की, जिनका जेल में रहते हुए व्यवहार अच्छा रहा है। इसी पहल के तहत 21 कैदियों को रिहा किया गया है।

अच्छे आचरण से समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर

इस रिहाई को अन्य कैदियों के लिए भी एक उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि जेल में रहते हुए अच्छा व्यवहार, अनुशासन और बेहतर आचरण बनाए रखने वाले कैदियों को दोबारा सामान्य जीवन में लौटने का अवसर मिल सकता है।

Exit mobile version