Site icon AB News24.in

Jal Manthan: नई दिल्ली में ‘जल मंथन’ कार्यशाला… 14 राज्यों के 25 मंत्री हुए शामिल

नई दिल्ली, 04 सितम्बर। Jal Manthan: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों के लिए दो दिवसीय ‘जल मंथन’ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जल संसाधन, प्रभावी मंत्री-व्यवस्था और संगठन-सरकार के बेहतर तालमेल जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला में भाजपा शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्री शामिल हुए। जल शक्ति से जुड़े विभागों में सिंचाई, ग्रामीण पेयजल, पेयजल और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

कार्यशाला की शुरुआत बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन से हुई। उन्होंने मंत्रियों से सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और जनता तक प्रभावी परिणाम पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यशाला के पहले सत्र में ‘इफेक्टिव मिनिस्टीरियल एस्टैब्लिशमेंट’ यानी मंत्री के कार्यालय और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। इसके बाद भारत के जल संसाधनों के परिदृश्य और ‘इंडिया वॉटर स्टोरी’ विषय पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की।

कार्यशाला में संगठन और सरकार के बीच बेहतर संबंध और समन्वय को लेकर भी एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। भाजपा के सुशासन एवं पॉलिसी रिसर्च विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मंत्रियों की कार्यक्षमता बढ़ाना, सरकारों के कामकाज में सुधार लाना और सुशासन के लक्ष्य को मजबूत करना है।

Exit mobile version