Site icon AB News24.in

Jashpur Murder Case: जशपुर में खूनी विवाद… पत्थर से हमला कर 30 वर्षीय युवक की हत्या

जशपुर, 12 अगस्त। Jashpur Murder Case: जिले के सन्ना में शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भगुआ राम (30) की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात का CCTV फुटेज पंचायत भवन में लगे कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, भगुआ राम लकड़ी बेचने के लिए सन्ना आया था। इसी दौरान उसका एक पिता-पुत्र से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भगुआ ने दोनों को डंडे से डराने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों में से एक ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि जमीन पर गिरने के बाद भी भगुआ के सिर पर कई बार वार किए गए। गंभीर रूप से घायल भगुआ को तत्काल सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले में फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Exit mobile version