Site icon AB News24.in

Jobs News: रायपुर में 2 सितंबर को रोजगार मेला… 877 पदों पर सीधी भर्ती

रायपुर, 24 अगस्त। Jobs News: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर में 2 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार कार्यालय सिविल लाइंस में होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां कुल 877 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

सुबह 11 बजे से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

रोजगार मेला रायपुर के सिविल लाइंस स्थित रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। एक ही स्थान पर कई कंपनियों के मौजूद रहने से युवाओं को अलग-अलग पदों के लिए अवसर मिलेंगे।

इन युवाओं को मिलेगा मौका

इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के साथ स्नातक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा ITI, डिप्लोमा और कृषि विषय से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन करना होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ के रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता से संबंधित जानकारी सही दर्ज करनी होगी। भर्ती के दिन जरूरी दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा।

Exit mobile version