Site icon AB News24.in

Kanker Breaking: SSB कैंप में जवान ने की आत्महत्या… मचा हड़कंप

कांकेर, 14 सितम्बर। Kanker Breaking: अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे अफरा तफरी मच गई| मृतक की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था।

बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

 घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version