Site icon AB News24.in

Kathavachak : कथावाचक ने विधानसभा के बाहर मंत्री पर लगाया 15 लाख रुपये न देने का आरोप…आत्मदाह की धमकी…यहां सुनिए VIDEO

Storyteller: Storyteller Accuses Minister of Failing to Pay ₹15 Lakhs Outside Assembly... Threatens Self-Immolation... Watch VIDEO Here

Kathavachak

रायपुर, 14 मार्च। Kathavachak : छत्तीसगढ़ के कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने विधानसभा के बाहर आत्महत्या की धमकी दी है। कथावाचक ने 1 मिनट 30 सेकंड का वीडियो जारी कर मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचक सेवा के 15 लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया।

वीडियो में डॉ. रामानुरागी महाराज ने कहा, 2 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक श्रीमद भागवत कथा अंबिकापुर के लखनपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल के यहां आयोजित की। कथा के बाद भी मुझे कोई भुगतान नहीं मिला। जब भी मैं पैसे लेने गया, मुझे धक्का-मारकर भगा दिया गया।

कथावाचक ने आगे कहा, सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या यह सनातन धर्म की मर्यादा है? एक शंत के साथ घोर अन्याय और अपमान किया जा रहा है। मैं विधानसभा के गेट नंबर 3 के बाहर खड़ा हूं। अगर मुझे मेरा हक नहीं मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।

Exit mobile version