Site icon AB News24.in

Kawardha Scorpio Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नाले में गिरी… 2 गोवंश की मौत

कवर्धा, 03 अक्टूबर। Kawardha Scorpio Accident: कवर्धा जिले के बोड़ला नगर में नेशनल हाईवे पर देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसी। हादसे में वाहन में सवार ड्राइवर को हल्की चोट आई है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं हादसे में दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तस्वीरों में स्कॉर्पियो नाले में डूबी हुई दिखाई दे रही है, जबकि सड़क किनारे दो गोवंश मृत मिले।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वह बोड़ला का खतरनाक ब्लैकस्पॉट माना जाता है। यहां आए दिन सड़क हादसे होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। लोगों का कहना है कि दिन के समय इस मार्ग पर काफी आवाजाही रहती है, ऐसे में अगर हादसा दिन में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस ब्लैकस्पॉट की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

Exit mobile version