मुंबई, 07 अक्टूबर। Kiara-Sidharth Big News: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कियारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। कपल ने इस खास मौके पर अपनी बेटी सरायाह को भी तस्वीर का हिस्सा बनाया।
कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कियारा और सिद्धार्थ के साथ उनकी बेटी सरायाह का हाथ नजर आ रहा है। तस्वीर में कपल ने बेबी सॉक्स भी दिखाए हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनके परिवार में एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है।
खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी की घोषणा
कियारा ने पोस्ट के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे एक बार फिर जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे का स्वागत करने जा रहे हैं। कपल की यह अनाउंसमेंट उनकी पिछली प्रेग्नेंसी की घोषणा से मिलती-जुलती है, जिसमें उन्होंने इसी तरह बेबी सॉक्स के जरिए खुशखबरी साझा की थी।
कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। इसके बाद कियारा ने जल्द ही अपने काम पर वापसी की और इस साल यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आईं।
मदरहुड को बताया था खास अनुभव
कियारा इससे पहले कई मौकों पर मदरहुड को लेकर अपनी भावनाएं साझा कर चुकी हैं। एक पॉडकास्ट बातचीत में उन्होंने बताया था कि मां बनने के बाद उन्हें खुद में काफी बदलाव महसूस हुआ। काम पर वापसी को लेकर भी उन्होंने कहा था कि मदरहुड ने उन्हें और मजबूत बनाया है।
कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 7 फरवरी 2023 को शादी की थी।

