Site icon AB News24.in

Kondagaon Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल… 340 जवानों का तबादला

कोंडागांव, 28 अक्टूबर। Kondagaon Police Transfer: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने एक साथ 340 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में जिला पुलिस बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर में पदस्थ महिला एवं पुरुष जवान शामिल हैं।

तीन साल से तैनात जवानों को मैदानी क्षेत्रों में मिली पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार, अंदरूनी थाना और चौकियों में तीन साल से तैनात जवानों को मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के तहत अलग-अलग इकाइयों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

जारी सूची के मुताबिक, कुल 340 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें शामिल हैं:

Exit mobile version