Site icon AB News24.in

Korba Breaking: तालाब में डूबने से 3 मासूम सहेलियों की मौत… इलाके में पसरा मातम

कोरबा, 18 सितम्बर। Korba Breaking: जिले के पाली क्षेत्र में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और आपस में सहेलियां थीं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

मृतकों की पहचान इंदु (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और दोपहर के समय घर से तालाब की ओर चली गईं। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान तालाब के किनारे बच्चियों के कपड़े और चप्पल मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान इंदु का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।

पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक के अनुसार, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला पानी में डूबने का सामने आया है। बच्चियां तालाब के गहरे हिस्से तक कैसे पहुंचीं, इसकी जांच की जा रही है।

बताया गया कि घटना के समय बच्चियों के परिजन काम पर गए हुए थे। हादसे के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा है।

Exit mobile version