Site icon AB News24.in

Korba News: कोरबा में बड़ा हादसा टला… तेज बहाव में बहने लगी स्कॉर्पियो

कोरबा, 29 अगस्त। Korba News: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान दादर नाला पार करते समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बहाव में एक स्कॉर्पियो गाड़ी बहकर डूबने लगी। वाहन में सवार तीन युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्कॉर्पियो से दादर नाला पार कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तेज बहाव के बीच नाले में उतरने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद वे वाहन लेकर नाले में चले गए। नाले में उतरते ही तेज बहाव के कारण स्कॉर्पियो अपना नियंत्रण खो बैठी और पानी में बहने लगी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाले के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में फंसी रही। इस दौरान तीनों युवक वाहन के ऊपर बैठे रहे। बाद में मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन भी ऐसे हालात में लोगों से सावधानी बरतने की अपील करता है।

Exit mobile version