Site icon AB News24.in

Korba News: रील देखते समय नेटवर्क गया तो गुस्से में मोबाइल तोड़ा… महिला की मौत

कोरबा, 08 सितम्बर। Korba News: करतला थाना क्षेत्र के ग्राम केराकछार में 52 वर्षीय मंगलो बाई सारथी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला मोबाइल पर रील देख रही थीं। नेटवर्क की समस्या के चलते वीडियो बार-बार रुकने से वह नाराज हो गईं और उन्होंने मोबाइल तोड़ दिया।

इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version