Site icon AB News24.in

Korba News: दोस्तों से शर्त लगाकर युवक डैम में लगाई छलांग…

कोरबा, 17 अगस्त। Korba News: मिनीमाता बांगो बांध में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय रंजीत यादव दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच बांध में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत पानी में चला गया और वापस नहीं लौटा।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

NDRF ने संभाला सर्च ऑपरेशन

तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। इसके बाद सोमवार सुबह NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

रेस्क्यू टीम बांध के आसपास के क्षेत्र और पानी में युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल 48 घंटे बीतने के बाद भी रंजीत का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version